ब्लड बैंक में कथित रक्त दलाली प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज

सैफई,इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के परिसर में स्थित ब्लड बैंक में कथित रक्त दलाली के प्रकरण को कुलपति ने गंभीरता से लिया है और विश्वविद्यालय प्रशासन को कड़ी कारवाई करने का निर्देश जारी किया है। कुलपति के निर्देशानुसार उक्त प्रकरण में नजदीकी पुलिस थाना सैफई में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रक्त जैसी जीवन रक्षक सुविधा से संबंधित किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि,अनियमितता अथवा दलाली का मामला अत्यंत गंभीर है। इस प्रकार के कृत्य न केवल चिकित्सा सेवाओं की गरिमा को प्रभावित करते हैं,बल्कि जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों की भावनाओं और विश्वास के साथ भी खिलवाड़ करते हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ऐसी गतिविधियों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाता है। प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने तथा संबंधित तथ्यों के आधार पर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोरतम कार्रवाई किए जाने के लिए विश्वविद्यालय प्रतिबद्ध है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि मरीजों के हितों,चिकित्सा सेवाओं की पारदर्शिता तथा संस्थान की विश्वसनीयता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन का संकल्प है कि मरीजों को सुरक्षित,पारदर्शी एवं नैतिक चिकित्सा सेवा

Related Articles

Back to top button