महिला को छत पर दिखे दो बदमाश, इलाके में दहशत का माहौल

अफवाहों से रहे सावधान और रहें सचेत: कोतवाल

स्टार एक्सप्रेस संवाददाता

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली कस्बा (etawah news) के मुहल्ला जवाहर रोड संजय गांधी मार्ग में शनिवार की साढ़े 10 बजे इसी मुहल्ला निवासी प्रीति को उसके घर की छत पर अज्ञात दो बदमाश दिखने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई,और मुहल्ले के युवा घरों से लाठी-डंडे लेकर सुरक्षा के लिए सड़को पर निकल पड़े।

युवाओं ने बदमाशों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया हालांकि सर्च के दौरान युवाओं को कहीं को बदमाश नहीं मिले।

वहीं कस्बा के मुहल्ला कृष्णा नगर में भी रात के आधी रात में कुछ लोगों ने गली में बदमाशों की चल पहल की आहट सुनी जिसपर लोग शोर मचाकर लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर निकल पड़े। कुछ लोगों ने बताया शोर सुनकर दो बदमाश बस्ती से सटे एक राइस मिल की दीवार फांदकर राइस मिल के अन्दर घुस गए।

राइस मिल में बदमाश घुसने की खबर पर मिल मालिक राजेश कुमार राजू गुप्ता रात्रि में ही घटना स्थल (etawah news) राइस मिल में पहुंचे और हाथों में लाठी डंडा लेकर आधा सैकड़ा से अधिक लोग राइस मिल में बदमाशों की तलास में जुट गए,लेकिन कई घंटों के सर्च आपरेशन में किसी को कहीं कोई बदमाश नहीं मिले।

नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर ड्रोन के साथ बदमाशों की चहल कदमी की सूचनाएं मिलने पर प्रभारी निरीक्षक बिक्रम सिंह ने कहा है कि वर्तमान में अफवाह फैला कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। वही पुलिस फोर्स पूरी रात्रि गस्त कर रही है पुलिस को अभी तक कहीं कोई बदमाश चोर नहीं मिले,इस लिए लोग अफवाहों से सावधान रहें,लेकिन सचेत जरूर रहें,इस प्रकार की कोई यदि सूचना हो तो पुलिस को घटना से तत्काल अवगत कराएं,और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Related Articles

Back to top button