गणेश सेवा संस्थान ने थानाध्यक्ष को किया सम्मानित

जसवंतनगर,इटावा। श्री गणेश सेवा संस्थान की ओर से थानाध्यक्ष कमल भाटी का थाना परिसर में सम्मान किया गया। इस दौरान संस्थान के पदाधिकारियों ने श्री गणेश जी महाराज की भव्य शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और आयोजन में सहयोग प्रदान करने के लिए थाना प्रशासन एवं प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
थानाध्यक्ष कमल भाटी ने श्री गणेश जी महाराज की भव्य शोभायात्रा की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आयोजन की सराहना की। उन्होंने शोभायात्रा के दौरान किए गए प्रबंधों और धार्मिक आयोजन को लेकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर श्री गणेश सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष कमल भाटी को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही शोभायात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन द्वारा दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
सम्मान कार्यक्रम में संस्थान के सचिव अभिषेक कुमार पोरवाल, वित्त सचिव जितेंद्र सोनी उर्फ जीतू, विमल शर्मा, हेमंत कुमार और मनोज गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



