who is charlie kirk: ट्रंप के करीबी सहयोगी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप
चार्ली किर्क की हत्या: डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और Turning Point USA CEO को सेमिनार में गोली | Donald Trump News Hindi

who is charlie kirk: डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और रूढ़िवादी युवा समूह टर्निंग पॉइंट यूएसए के सीईओ और सह-संस्थापक चार्ली किर्क की हत्या ने खलबली मचा दी है।
बुधवार को यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक सेमिनार के दौरान सैकड़ों लोगों के सामने चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या (charlie kirk shot) कर दी गई। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने चार्ली किर्क के सम्मान में देश का राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाने का भी निर्देश दिया है।
टर्निंग पॉइंट द्वारा आयोजित एक सेमिनार को संबोधित करते समय चार्ली किर्क (charlie kirk news) को गोली मार दी गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोली लगने के बाद किर्क को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच, गोलीबारी मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। हालाँकि, उसकी पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है।
ये भी पढ़े- nepal news hindi: जेलों से 7,000 कैदी फरार, पाँच नाबालिगों की मौत
इस बीच बताया जा रहा है कि किर्क के विश्वविद्यालय पहुँचने पर कुछ लोगों ने उनका विरोध भी किया। विश्वविद्यालय में उनके कार्यक्रम को रद्द करने की माँग वाली एक ऑनलाइन याचिका पर लगभग एक हजार लोगों ने हस्ताक्षर किए और इसे विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंप दिया। हालाँकि, विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया था कि कार्यक्रम रद्द नहीं किया जाएगा क्योंकि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संचार की स्वतंत्रता से जुड़ा था।
घटना पर क्या बोल ट्रंप (charlie kirk news)
किर्क के निधन की जानकारी देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि चार्ली किर्क, जो वाकई महान (who is charlie kirk ) थे, अब इस दुनिया में नहीं रहे। अमेरिकी युवाओं के दिल को जितना उन्होंने समझा, उतना किसी ने नहीं समझा। और चार्ली जैसा दिल भी किसी के पास नहीं था। हर कोई उन्हें प्यार करता था, जिसमें मैं भी शामिल हूँ। वह अब इस दुनिया में नहीं रहे। मेलानिया और मैं उनकी प्यारी पत्नी एरिका और पूरे परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।



