बाघ के हमले में मृत किसान के परिजनों से मिले विधायक रोमी साहनी, दी तत्काल सहायता

परवेज आलम
लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी। जनपद के पलिया तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छेदीया पश्चिम में बाघ के हमले में जान गंवाने वाले किसान मुंशीराम पुत्र सेमलाल के परिजनों से विधायक रोमी साहनी ने मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को अपनी ओर से तत्काल 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की, जानकारी के अनुसार, मुंशीराम खेत में कार्य करने गए थे, तभी अचानक बाघ ने उन पर हमला कर दिया।

हमले में उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।घटना की जानकारी मिलते ही विधायक रोमी साहनी मृतक के आवास पहुंचे और उनकी पत्नी अंगारा को नकद 25 हजार रुपये सौंपे। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि शासन स्तर से चार लाख रुपये का मुआवजा दिलाया जाएगा। साथ ही वन विभाग से भी एक लाख रुपये की सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।विधायक ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र राहत दिलाने की मांग करते हुए क्षेत्र में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button