अखिल विश्व गायत्री परिवार का महा श्रमदान पहुंचे सभी बिजेथुआ धाम

सुल्तानपुर :- विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रविवार 8 फ़रवरी को अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में सुल्तानपुर जनपद के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बिजेथुआ धाम में महा स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया,गोमती मित्र मंडल समिति का विशेष सहयोग रहा व जनपद के विशिष्ट जन भी शामिल हुए,
इस वर्ष यह कार्यक्रम अखंड दीपक व वंदनीय माताजी के जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत होने वाले सेवा कार्यक्रमों को समर्पित किया गया है,कार्यक्रम संयोजक डा.सुधाकर सिंह ने बताया कि हर वर्ष इस तरीके के महा श्रमदान के आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को जनपद के पौराणिक धामों से जोड़ना,स्वच्छता के प्रति जागरूक करना व अपनी संस्कृति को मजबूत करना है,
गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन ने उपस्थित सभी लोगों से निवेदन किया की सभी अपने प्रयास से जनपद के पौराणिक धामों पर स्वच्छता श्रमदान का आयोजन करें व हर रविवार सीताकुण्ड धाम पर होने वाले साप्ताहिक श्रमदान में भी जरूर शामिल हों,स्वच्छता कार्यक्रम प्रातः 8:00 बजे से शुरू होकर अपराह्न 12:00 बजे समाप्त किया गया, कार्यक्रम में डा.सुधाकर सिंह,रुद्र प्रताप सिंह मदन,सरदार बलदेव सिंह, डा.सुभाष,डा.पवन सिंह, डा. एस. के.गोयल,अरविंद सिंह राजा (अधि.),मुन्ना सिंह,राजेंद्र शर्मा,अजीत शर्मा,अंजनी जायसवाल,राकेश सिंह,हनुमान सिंह आदि उपस्थित रहे।



