विविध कार्यक्रमों के साथ एनटीपीसी में मना गणतंत्र दिवस समारोह

ऊँचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में भारतीय गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्टेडियम परिसर में आयोजित भव्य समारोह में परियोजना प्रमुख बिस्व मोहन सिंह ने राष्ट्र ध्वज फहराया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली।

समारोह को संबोधित करते हुए सिंह ने ऊंचाहार परियोजना की उपलब्धियों का बखान किया तथा विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सतत विद्युत उत्पादन के द्वारा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में कार्य करने पर बल दिया।

इस अवसर पर शांति के प्रतीक गुब्बारे छोड़े गए तथा विहंगम झांकियों के माध्यम से वन्देमातरम के महत्व और विकसित भारत की नींव का प्रदर्शन प्रभावकारी रहा। परियोजना परिसर के बच्चों, प्रियदर्शिनी महिला क्लब, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय तथा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की देशभक्ति पूर्ण प्रस्तुतियों तथा डेमो ने दर्शकों को रोमांचित सा कर दिया।

समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एनटीपीसी कर्मचारियों तथा सुरक्षा बल के जवानों को परियोजना प्रमुख तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, डी सी, सीआईएसएफ, यूनियन एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महासचिव विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित बड़ी संख्या में बच्चे एवं महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button