श्रद्धाभाव से मनाया पागलबाबा गंगासागर धाम का वार्षिक उत्सव
रंगबिरंगी आकर्षक साज-सज्जायुक्त मन्दिर में मनाया गया उत्सव

भरथना,इटावा। ओम श्री पागलबाबा गंगासागर धाम मोढी पर पागल बाबा ह्रदय मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव रविवार को बडी ही धूमधाम व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। रंगबिरंगी आकर्षक साज-सज्जायुक्त मन्दिर में संगीतमयी ध्वनियों के बीच सम्पन्न हुए वार्षिकोत्सव में विभिन्न धार्मिक गीतों व भजनों पर सैकडों की संख्या में मौजूद श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजनों ने तालियों की गडगडाहट के साथ लीलाधर पागलबाबा का गुणगान किया तथा इस दौरान 56 भोग से सुसज्जित दरबार में भोग प्रसाद चढाया गया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक मुख्य न्यासी श्याम सुन्दर चौरसिया,गुड्डू चौरसिया, आशू चौरसिया,आशू शुक्ला,श्रीकृष्ण अवस्थी, संजय मिश्रा सहित सैकडों महिला-पुरूष भक्तजनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
नो मैपिंग वाले 48 हजार मतदाताओं को मिले नोटिस
जसवंतनगर,इटावा। चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटि रहित बनाने के लिए चल रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत जसवंत नगर विधानसभा के 48 हजार नो मैपिंग मतदाताओं को सूचीबद्ध कर उनको नोटिस दिए गए हैं। यह जानकारी देते हुए उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत ने बताया कि जसवंतनगर विधानसभा की मतदाता सूची के 48 हजार नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस दिए गए हैं।
इन सभी मतदाताओं का ड्राफ्ट सूची में नाम है लेकिन फाइनल सूची के लिए ऐसे मतदाता जिलाधिकारी महोदय द्वारा नामित एईआरओ के समक्ष अपने साक्ष्य प्रस्तुत कर सत्यापन के साथ मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकेंगे।उन्होंने बताया कि जसवंतनगर विधानसभा के अंतर्गत 33 एईआरओ को नामित किया गया है।
गिरीश कुमार खण्ड शिक्षा अधिकारी जसवन्तनगर को बूथ संख्या 1 से 15, प्रेमचंद्र सहायक अभियन्ता-आई वी नलकूप बूथ संख्या 16 से 31,डॉ.मनोज कुमार खंड विकास अधिकारी जसवंत नगर 32 से 41,डॉ. इंदु सिंह चिकित्सा अधिकारी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय जसवंतनगर 42 से 55 डॉ.जितेंद्र सिंह पशु चिकित्सा अधिकारी धनुवा खेड़ा 56 से 64,चंद्रशेखर पशु चिकित्सा अधिकारी पॉलीक्लिनिक जसवंतनगर 65 से 74,अखिलेश कुमार सहायक चकबंदी अधिकारी जसवंत नगर 75 से 87।
नेहा सचान तहसीलदार जसवंतनगर 88 से 99,नंदिनी गुप्ता चिकित्सा अधिकारी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगला रामसुंदर जसवंतनगर 100 से 110,प्रदीप कुमार तिवारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी 112 से 125,अरुण कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र सैफई 126 से 139,विवेक यादव सहायक अभियंता यांत्रिक खंड लोक निर्माण विभाग इटावा 140 से 150,एमएस तोमर जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी इटावा 151 से 159,गौरव कुमार सहायक आयुक्त तृतीय उद्योग इटावा 160 से 171,चंद्रपाल सिंह उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी जसवंतनगर 172 से 179, रोहित कुमार मौर्य उप जिलाधिकारी न्यायिक सैफई 180 से 193,सुधीर कुमार महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र इटावा 194 से 205,आभा चौधरी तहसीलदार सैफई 206 से 215।
नवाब वर्मा खंड शिक्षा अधिकारी सैफई 216 से 234,सिद्धार्थ चौधरी उप जिलाधिकारी सैफई 235 से 249,अखिलेश कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी हैंवरा 250 से 265,संदीप सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैफई 266 से 287,शिशपाल सहायक अभियंता द्वितीय प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग 288 से 304,बाल गोविंद तिवारी जिला ग्राम उद्योग अधिकारी इटावा 305 से 315,सर्वेंद्र सिंह चौहान जिला क्रीड़ाधिकारी इटावा 316 से 327,रोहित कुमार सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी 328 से 339,संदीप सिंह अकेला सहायक अभियंता प्रथम निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग 340 से 361।
अनिल प्रकाश सहायक अभियंता द्वितीय निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग 362 से 384,श्वेता मिश्रा उप जिलाधिकारी ताखा 385 से 411,प्रदीप कुमार खंड विकास अधिकारी ताखा 412 से 428,जावेद अंसारी तहसीलदार ताखा 429 से 451,हरपाल सिंह सहायक अभियंता तृतीय भोगनीपुर प्रखंड निकली गंग नहर इटावा 452 से 467,अशोक कुमार शर्मा सहायक चकबंदी अधिकारी ताखा 468 से 483 बूथ संख्याओं के लिए एईआरओ नियुक्त किया गया है। जो नोटिस दिये गए नो मैपिंग मतदाताओं द्वारा दिए गए साक्ष्यो को सत्यापित करेंगे। ऐसे मतदाताओं के सत्यापन के बाद उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कर लिया जाएगा। नो मैपिंग मतदाता समस्या के निष्पादन के लिए संबंधित अपने बीएलओ से भी संपर्क कर सकते हैं।



