बैंकों की मनमानी से दुखी लोगों ने सीडीओ को सौंपा प्रार्थना पत्र

इटावा। प्रदेश की योगी सरकार के द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए चलाए जा रहे युवा उद्यमी योजना की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी इटावा द्वारा विकास भवन के सभागार में आयोजित की गई ।

समीक्षा बैठक के दौरान क्षेत्रीय बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे ।

इसी दौरान विकास भवन में उपस्थित जिले के योजना के आवेदकों द्वारा बैंकों पर अपने मनमानी रवैया अपनाने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए अजय तिवारी के साथ कई लाभार्थियों ने मुख्य विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र दे कर योजना का लाभ दिलाने हेतु अनुरोध किया।

Related Articles

Back to top button