अजीविका मिशन की सखी का मानदेय हड़पने का आरोप
ब्लॉक प्रबंधक के विरुद्ध एसडीएम को सौंपी गई शिकायत

भरथना,इटावा। भरथना विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम सराय मिराय वाहरपुर निवासिनी अजीविका मिशन से जुड़ी कृषि एवं पशु सखी रेखा देवी पत्नी धर्मेंद्र ने सोमवार को भरथना की उपजिलाधिकारी को सौंपे एक शिकायती प्रार्थना पत्र में मिशन के नामजद ब्लाक प्रबंधक पर विगत 38 माह के मानदेय का आधा धन हड़पने का गम्भीर आरोप लगाते हुए प्रबंधक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसका पूरा मानदेय दिलाए जाने की मांग की है।
अजीविका मिशन कृषि-पशु सखी रेखा देवी ने बताया कि वह ब्लॉक में कार्यरत है। और वह विगत 38 माह से लगातार कार्य कर रही है।
शासन से उसके नाम प्रतिमाह 3 हजार रूपए का मानदेय आता है,लेकिन पिछले 38 माह से ब्लॉक प्रबंधक उसका आधा मानदेय हड़प लेता है,पूरा मानदेय मांगने पर उसकी सेवाएं समाप्त करने की धमकियां देता है।
अजीविका कृषि-पशु सखी ने एसडीएम से मांग करते हुए कहा है कि नामजद ब्लाक प्रबंधक के भ्रष्टाचार की जांच कर कार्रवाई कराते हुए उसका पूरा मानदेय दिलाए जाने की मांग की है।



