नामांकन के अंतिम दिन अनुपम का टिकट कटना बेहद निंदनीय है : गोविंद चौहान


रायबरेली। समाजवादी पार्टी के अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव और रायबरेली सेंट्रल बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री एडवोकेट गोविंद चौहान ने बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव के संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि बिहार की सुपौल विधानसभा से युवा हल्ला बोल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम को कांग्रेस पार्टी के द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद नामांकन करने के अंतिम दिन उनका टिकट काटा जाना निंदनीय है इससे पूरे बिहार में आक्रोश है और युवाओं के बीच बेरोजगारों के बीच और आम जनमानस के बीच काम करने वाले अनुपम के साथ कांग्रेस पार्टी के द्वारा जो इस तरह का कृति किया गया है उससे आम जनमानस में रोष है.

जिस तरह से वैचारिक बदलाव के पथ पर चलते हुए अनुपम जी के द्वारा पूर्व के वर्षों में किए गए कुछ ट्वीट्स का हवाला देते हुए उनके टिकट को काटा गया उससे पूरे बिहार प्रदेश के युवाओं में निराशा छाई है और कांग्रेस पार्टी के प्रति रोष है, इसके दुष्परिणाम विधानसभा चुनाव में भी दिख सकते हैं.

अनुपम मूल रूप से बिहार के सुपौल विधानसभा के ही रहने वाले हैं और उनका प्रत्याशी के रूप में चयन स्वयं राहुल गांधी जी ने और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और बिहार के प्रभारी अल्लावारु ने ही किया था।

Related Articles

Back to top button