सोनिया नहीं, रायबरेली से बेटी प्रियंका लड़ेंगीं चुनाव

नई दिल्ली. लंबे समय से प्रियंका गांधी के राजनीति में आने की संभावनाओं पर मुहर लग सकती है। अब प्रियंका अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकती हैं। प्रियंका के राजनीति में पूरी तरह सक्रिय होने से समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सोनिया गांधी ने अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद राजनीति को भी अलविदा कहने का फैसला ले लिया है। अब ऐसे में कहा जा रहा है कि प्रियंका, सोनिया की जगह रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं।

उल्लेखनीय है कि लगातार देश में कांग्रेस के गिरते प्रदर्शन को देखते हुए प्रियंका गांधी को राजनीति की बागडौर थमाने की काफी समय से मांग चल रही है। सोनिया गांधी के खराब स्वास्थ्य के चलते प्रियंका ही लंबे समय से उनके संसदीय क्षेत्र को देखती हैं। इसके अलावा वो अपने भाई राहुल के साथ भी चुनावी क्षेत्र का दौरा करती रहती हैं।

प्रियंका के चुनाव लड़ने की अटकलों पर मुहर लगने जा रही है। इस तरह कांग्रेस में नई जान फूंकने की कोशिश की जा रही है। रायबरेली से प्रियंका के उम्मीदवार बनाये जाने से समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

फोटो- फाइल।।

Related Articles

Back to top button