राफेल डील पर कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री आवास का घेराव, कहा देश का सबसे घोटाला

नई दिल्ली. राफेल घोटाला दिनों-दिनों तूल पकड़ता जा रहा है। इस राफेल घोटाले को लेकर लगातार विपक्ष सरकार को घेर रहा है और अब यह आंदोलन और भी जोर पकड़ता जा रहा है। इसी को लेकर आज कांग्रेस ने संसद के बाहर भी प्रदर्शन किया।

विपक्ष ने अब राफेल घोटाले को लेकर सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। आज भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीनिवास के नेतृत्व में इसी को लेकर संसद के बाहर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने इसे देश के सबसे बड़े महाघोटाले का नाम दिया है। उन्होंने इस महाघोटाले की जांच की मांग करते हुए प्रधानमंत्री आवास का घेराव किया है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इस राफेल घोटाले में प्रधानमंत्री मोदी की सीधी संलिप्तता है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव ने कहा कि यह देश का सबसे बड़ा घोटाला है और यह 1,30,000 करोड़ जनता की सीधी लूट का जोरदार प्रदर्शन है।

पूरे देश भर में इसके लिए प्रदर्शन किया गया है और आगे भी जारी रहेगा। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक से आए युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने अपनी आवाज उठाई।

आपको बता दें कि राहुल गांधी संसद में भी इस मामले को उठा चुके हैं और कांग्रेस पार्टी मॉनसून सत्र के दौरान भी संसद परिसर में प्रदर्शन कर चुकी है। कांग्रेस ने राफेल सौदे को नरेंद्र मोदी सरकार का एक घोटाला करार दे चुके हैं।

इस प्रदर्शन में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव, श्रीनिवास समेत कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button