पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिये क्या भाव पर मिल रहा तेल

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. आज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हुए। बुधवार को लगातार 62वें दिन भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ। इंडियन ऑयल द्वारा जारी नए रेट के मुताबिक महानगरों में मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 95.41 रुपये है। वहीं पटना में पेट्रोल कोलकाता (104.67), चेन्नई (101.40 ) और बेंगलुरु (100.58) से भी महंगा है।

ओपेक और संबद्ध तेल उत्पादक देश बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस महामारी के चलते बीते दिनों उत्पादन में की गई कटौती को बहाल करने पर फैसला करेंगे। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के तेजी से फैलने के बाजवूद आवाजाही और ईंधन की मांग बनी रहेगी, जिसके चलते तेल उत्पादक में की गई कटौती को वापस लेने का फैसला किया जा सकता है।

 

विश्लेषकों का कहना है कि तेल उत्पादक समूह फरवरी में प्रतिदिन चार लाख बैरल तेल उत्पादन बढ़ा सकता है। इस समूह में सऊदी अरब की अगुवाई वाले ओपेक देशों के अलावा रूस के नेतृत्व में स्वतंत्र देश शामिल हैं। इस तरह ओपेक और संबंद्ध देशों की कुल संख्या 23 है, जो आने वाले महीने के लिए उत्पादन स्तर तय करने के लिए हर महीने ऑनलाइन मिलते हैं।

 

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

 

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दाम उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत 5 राज्यों के चुनाव नतीजों से पहले नहीं बढ़ने वाले! पहले भी ऐसा हो चुका है

आज इस रेट पर बिक रहा पेट्रोल-डीजल

शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीज़ल (रुपये/लीटर)
श्रीगंगानगर 112.11 95.26
मुंबई 109.98 94.14
भोपाल 107.23 90.87
जयपुर 107.06 90.70
पटना 105.90 91.09
कोलकाता 104.67 89.79
चेन्नई 101.40 91.43
बेंगलुरु 100.58 85.01
रांची 98.52 91.56
नोएडा 95.51 87.01
दिल्ली 95.41 86.67
लखनऊ 95.28 86.80
चंडीगढ़ 94.23 80.90
पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13

स्रोत: आईओसी

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

 

Related Articles

Back to top button