देशी अंदाज में नजर आई सपना चौधरी टीवी पर अपना गाना चलाकर लगाया पोछा

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : सपना चैधरी ऑनस्क्रीन आती हैं तो लोगों को खूब एंटरटेन करती हैं। उनके फैन्स उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए भी काफी एक्साइटेड रहते हैं। बीते साल उन्होंने वीर शाहू से शादी की और एक बेटे की मां भी बन गईं। डिलीवरी के बाद ब्रेक लेकर वह काम पर वापसी भी कर चुकी हैं। सपना सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह घर पर पोछा लगाती दिख रही हैं।

सपना चैधरी दिल से देसी हैं और इस बात पर उनको गर्व भी है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह अपने घर पर पोछा लगाती दिख रही हैं। कमरे में टीवी चल रहा है जिस पर सपना का गाना दिखाई दे रहा है। पास में बिस्तर पर उनके बेटे के पैर भी दिख रहे हैं।

सपना ने लिखा है, कभी-कभी आपको अपनी कंपनी एंजॉय करने के लिए कुछ वक्त चाहिए होता है। बीते साल अक्टूबर में सपना चैधरी ने बेटे को जन्म दिया था। लोगों को उनकी प्रेग्नेंसी की खबर नहीं थी अचानक मां बनने की खबर से सब हैरान थे। सपना के पति वीर साहू ने बताया था कि उन्होंने जनवरी में सपना से शादी की थी। वहीं सपना की मां ने कहा था कि शादी की खबर इसलिए किसी को नहीं दी गई थी क्योंकि वीर के फूफा का निधन हो गया था।

Related Articles

Back to top button