दुनिया की 8वीं सबसे बड़ी शख्सियत बनें पीएम मोदी, यहां देखिए पूरी लिस्ट

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली हस्तियों में 8वें नंबर पर हैं। इस मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और पोप फ्रांसिस भी उनसे पीछे हैं। स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी भी उनसे पीछे हैं।

world 8th greatest personality PM Modi complete list

हाल ही में ब्रिटेन की एक संस्था YouGov ने विश्व की सबसे ज्यादा पसंदीदा शख्सियतों को लेकर एक सर्वे किया।

इस सूची में मोदी के अलावा अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय समेत 21 भारतीय शामिल हैं। पुरुषों की सूची में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स पहले नंबर पर हैं। वहींस महिलाओं में हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जॉली टॉप पर हैं।

यू-गव ने ये सर्वे दुनिया के कुल 25 देशों में किया। इसके लिए करीब 37 हजार लोगों का इंटरव्यू लिया गया। खास है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (17वें स्थान) से काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। पुरुषों की सूची में जहां ओबामा दूसरे स्थान पर हैं, वहीं महिलाओं में दूसरे नंबर पर उनकी पत्नी मिशेल ओबामा हैं।

पुरुषों की सूची में हर प्रोफेशन के लोग – महिलाओं की लिस्ट में सेलेब्रिटी ज्यादा: जहां पुरुषों की सूची में ज्यादातर पसंद किए जाने वाले लोग अलग-अलग प्रोफेशन से हैं, वहीं महिलाओं की टॉप-20 में 14 सेलेब्रिटी सिनेमा उद्योग से जुड़ी हैं। इनमें एंजेलिना जॉली, ओप्राह विन्फ्रे, एमा वॉटसन, टेलर स्विफ्ट, ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा प्रमुख हैं।

पुरुषों में राजनीतिज्ञ, खिलाड़ी, सेलिब्रिटी और व्यवसायी हैं। राजनीतिज्ञों में सबसे ऊपर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग चौथे स्थान पर हैं। इसके बाद व्लादिमीर पुतिन छठे और नरेंद्र मोदी हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे इमरान खान सूची में 20वें नंबर पर हैं।

दूसरी तरफ व्यवसायी में अमेरिका के बिल गेट्स के बाद चीन के जैक मा सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। वे सूची में 5वें नंबर पर हैं। इसके बाद वॉरेन बफे 12वें और एलन मस्क 14वें नंबर पर हैं। खिलाड़ियों में सबसे आगे पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं।

उन्हें सर्वे में लोगों ने 10वां सबसे पसंदीदा शख्स बताया है। अर्जेंटिना के लियोनेल मेसी उनके ठीक नीचे 11वें स्थान पर हैं। हालांकि, इन दोनों के अलावा कोई भी और खिलाड़ी टॉप-20 में नहीं है।

Related Articles

Back to top button