दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के इस हिस्से पर रविवार को कुछ घंटों के लिए बंद रहेगी सेवाएं, जानें वजह

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर विश्वविद्यालय एवं मॉडल टाउन स्टेशनों के बीच रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के कारण रविवार सुबह कुछ घंटों के लिए सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। डीएमआरसी ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। येलो लाइन सेक्शन दिल्ली के समयपुर बादली को गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर से जोड़ता है।दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने शनिवार को ट्वीट किया, पूर्व निर्धारित रखरखाव कार्य के कारण रविवार सुबह 7:30 बजे तक मॉडल टाउन और विश्वविद्यालय के बीच मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। इस दौरान जीटीबी नगर स्टेशन बंद रहेगा। बाकी जगहों पर सेवाएं सामान्य रहेंगी।

 

जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन विश्वविद्यालय और मॉडलटाउन के बीच पड़ता है। यह उत्तर दिल्ली के किंग्जवे कैंप के पास स्थित है। दिल्ली मेट्रो ने यह भी कहा कि इस अवधि के दौरान इस सेक्शन के बीच संपर्क सुनिश्चित करने के लिए मुफ्त फीडर बस सेवा उपलब्ध रहेगी। डीएमआरसी के ज्यादातर कॉरिडोर पर सुबह से ही सेवाएं शुरू हो जाती हैं।

वहीं, दूसरी ओर यातायात के सुचारू प्रवाह और लोगों को न्यूनतम असुविधा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली की यातायात प्रबंधन प्रणाली का पुनर्गठन किया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने आदेश में कहा कि हम दिल्ली के नागरिकों की बढ़ती यातायात जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक पुनर्गठित यातायात प्रबंधन प्रणाली स्थापित कर रहे हैं और राजधानी में यातायात नियमन और प्रबंधन को सुगम और अधिक कुशल बनाने के लिए यातायात भार में वृद्धि के कारण जनता की असुविधा को कम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा, सड़क इंजीनियरिंग और नागरिक सेवा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आम जनता को कम से कम असुविधा के साथ शहर में यातायात के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने निम्नलिखित तरीके से पुनर्गठन किया है। आदेश में कहा गया है कि दो संयुक्त पुलिस आयुक्तों का क्षेत्राधिकार विशेष पुलिस आयुक्त जोन I और जोन II के अनुरूप होगा।

 

Related Articles

Back to top button