अटल के इस करीबी नेता ने की अखिलेश यादव की तारीफ !

लखनऊ. सपा मुख्यालय पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि देश में इमरजेंसी जैसे हालात हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा समय में दमनकारी नीतियां चल रही हैं। चमचागिरी न करने वालो के ख़िलाफ़ छापा डलवाया जा रहा है। यशवंत सिन्हा अटल सरकार में केंद्रीय मंत्री थे। और अटल बिहारी बाजपेई के करीबी माने जाते रहे हैं।

अटल के इस करीबी नेता ने की अखिलेश यादव की तारीफ !

यशवंत सिन्हा ने अखिलेश यादव की तारीफ़ में कसीदे पढ़े। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर हम सम्मिलित रूप से लड़े, तो 1977 वाली जीत दोहराई जा सकती है। यशवंत ने कहा कि राफेल सौदा हुआ और देश के रक्षा मंत्री को नहीं पता चला।

देश में नोटबंदी होने वाली थी तो देश के वित्त मंत्री को ही जानकारी नहीं थी। आज की विदेश मंत्री सिर्फ ट्वीट करती हैं, क्योंकि विदेश यात्रा पर जाते समय कभी पीएम ने विदेश मंत्री को नहीं कहा कि साथ चलिए।
मुझे जय प्रकाश नारायण जी के साथ काम करने का मौका मिला, चंद्रशेखर जी के साथ काम करने का मौका मिला, मुलायम सिंह जी के साथ काम करने का मौका मिला। दुराचार, भ्रष्टाचार की सरकार जो दिल्ली में है उससे लड़ना है आज हम लोग ये संकल्प लेकर जाएंगे।

Related Articles

Back to top button