मोदी-पुतिन की दोस्ती से बढ़ी PAK की टेंशन, बेचैन शहबाज शरीफ की इस हरकत पर दुनिया ने उड़ाया मज़ाक

जबरन गले पड़ना…। यह मशहूर कहावत पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पर बिल्कुल सटीक बैठ रही है। तुर्कमेनिस्तान में शहबाज ने जिस प्रकार की बचकानी हरकत की, वह पाकिस्तान के लिए दुनिया भर में शर्मिंदगी का कारण बन चुकी है। इस प्रकार की हरकतों के कारण कोई देश पाकिस्तान को गंभीरता से नहीं लेता है।

सोशल मीडिया पर पीएम शहबाज शरीफ के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। यह वीडियो तुर्कमेनिस्तान में आयोजित कार्यक्रम से जुड़े हैं। एक वीडियो में शहबाज कुछ व्यक्तियों के साथ कमरे में चिंता की मुद्रा में बैठे नजर आते हैं। दूसरे वीडियो में वह कमरे से बाहर निकल कर तेजी से दूसरे कमरे में प्रवेश करते दिखाई देते हैं। इन वीडियो की सच्चाई सामने आने के बाद से शहबाज शरीफ और पाकिस्तान को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाने लगा है।

शरीफ की इस हरकत से हुई फजीहत

दरअसल तुर्कमेनिस्तान में शहबाज की मुलाकात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से होनी थी, मगर चालीस मिनट तक इंतजार कराने के बाद भी पुतिन मुलाकात करने नहीं पहुंचे। ऐसे में शरीफ खुद उनसे मिलने पहुंच जाते हैं। उस वक्त तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन संग पुतिन संवेदनशील विषयों पर चर्चा करने में मशगूल होते हैं। एक पीएम होने के नाते शहबाज शरीफ का इस प्रकार का व्यवहार कतई उचित नहीं था। उन्होंने ऐसा कर दो राष्ट्राध्यक्षों की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ किया। दरअसल कुछ दिन पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत का दौरा किया था।

इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुतिन के बीच काफी गर्मजोशी देखने को मिली थी। पुतिन के भारत दौरे के बाद से पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी हुई है। वह अमेरिका और रूस जैसे बड़े मुल्कों से अपनी नजदीकी बढ़ाने को आतुर है। वैसे यह पहला मौका नहीं, जब पुतिन ने शहबाज शरीफ को नजरअंदाज किया है। इसके पहले भी एक कार्यक्रम में पुतिन के जबरन गले पड़ने के चक्कर में शरीफ को खूब किरकिरी करानी पड़ी थी।

हाथ मिलाने आए शहबाज शरीफ को नजरअंदाज कर पुतिन आगे बढ़ गए थे। तब भी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से शहबाज की खिल्ली उड़ाई गई थी। पाकिस्तान में सेना प्रमुख असीम मुनीर को अपार शक्तियां मिलने के बाद से राजनेताओं की कोई अहमियत नहीं रह गई है। कुछ माह पहले असीम मुनीर ने अमेरिका जाकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी। फिलहाल मुनीर इतने ताकतवर बन चुके हैं कि पाकिस्तान के भीतर उन्हें कोई चुनौती नहीं दे सकता है।

पाकिस्तान की असेम्बली में गधे का प्रवेश

अलबत्ता दुनिया में पाकिस्तान के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री को भविष्य में कोई तवज्जो मिल पाएगी, इसकी कोई उम्मीद नहीं है। शहबाज शरीफ से जुड़े ताजा प्रकरण के बाद से सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की असेम्बली का वह वीडियो दोबारा से वायरल होने लगा है, जिसमें एक गधा सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर जबरन सदन में प्रवेश कर जाता है।

काले कपड़े पहने दो हमलावरों ने मचाया कत्लेआम, 11 लोगों की मौत से सदमे में पूरा शहर

गधे की वजह से दो सदस्य घायल तक हो गए थे। यूजर्स इस वीडियो के जरिए शहबाज शरीफ की मौज ले रहे हैं। इसमें दो राय नहीं कि पाकिस्तान में गधों की तादाद सबसे ज्यादा है। दुनिया के किसी दूसरे मुल्क में इतने गधे नहीं मिलते, जितने पाकिस्तान में हैं। वहां से चीन को गधों का निर्यात भी किया जाता है। चीन में मृत गधों का इस्तेमाल शक्तिवर्धक दवा बनाने में होता है। कुल मिलाकर पाकिस्तान समय-समय पर हास्य का पात्र बनता रहता है।

Related Articles

Back to top button