बाल झड़ने की समस्या के कारण 15 साल की लड़की की मौत, जानें दिल दहला देने वाली घटना

suicide due to hair loss: सुल्तानपुर ज़िले के रामनगर कोट गाँव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बाल झड़ने की गंभीर समस्या से परेशान होकर 15 साल की एक लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिवार वालों के मुताबिक, वह बाल झड़ने की समस्या से जूझ रही थी और इलाज के बावजूद उसे कोई राहत नहीं मिली। सारे बाल झड़ जाने के कारण वह बहुत ज़्यादा मानसिक तनाव में थी और लोगों के सामने जाने में झिझकती थी। घटना वाले दिन वह घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी; बाद में गाँव के ही एक बाग में उसका शव फंदे से लटका मिला, जिससे हड़कंप मच गया।
यह घटना सुल्तानपुर ज़िले के कोतवाली नगर इलाके के रामनगर कोट गाँव में हुई। मृत लड़की की पहचान मोनी उर्फ प्रिया निषाद के तौर पर हुई है। परिवार वालों ने बताया कि वह रोज़ की तरह घर से निकली थी। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी, तो परिवार वालों ने उसे खोजना शुरू किया। खोजबीन के दौरान गाँव के ही एक बाग में उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला।
बाल झड़ने से परेशान
प्रिया के पिता उदयराज निषाद ने बताया कि उनकी बेटी लंबे समय से बाल झड़ने की गंभीर समस्या से जूझ रही थी। बाल पूरी तरह झड़ जाने के कारण वह डिप्रेशन में चली गई थी। वह लोगों के सामने जाने में हिचकिचाती थी और हमेशा सिर ढकने के लिए टोपी पहनती थी। हालाँकि परिवार ने उसकी इस समस्या के लिए इलाज भी करवाया, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ।
पुलिस प्रताड़ना से परेशान होकर युवक के जान देने का आरोप, परिजनों ने लाश रखकर किया हंगामा
प्रिया की मौत से परिवार सदमे में
प्रिया के पाँच भाई-बहन थे। उसने गाँव के ही प्राइमरी स्कूल से पाँचवीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। उसके पिता उदयराज मज़दूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार पहले से ही आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहा था; ऐसे में प्रिया की मौत उनके लिए एक बहुत बड़ा सदमा बनकर आई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच गई। मामले की आगे की जाँच की जा रही है।



