गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाया गया ‘विश्व पर्यावरण दिवस’

सुल्तानपुर।स्थानीय गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पयागीपुर में आज ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के शुभ अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की समस्त पांचों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पयागीपुर परिसर में महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ ओम प्रकाश पाण्डेय ‘बजरंगी’ की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अंग्रेज सिंह राणा के नेतृत्व में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं जन जागरूकता के लिए पयागीपुर परिसर से एक विशाल रैली निकाली गई जोकि अहिमने, जोगीवीर झालापुर होते हुए पुनः पयागीपुर परिसर पर समाप्त हुई। प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के इस दौर में वृक्ष ही हमारे सबसे बड़े रक्षक हैं।
आज का यह वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ वातावरण देने का हमारा एक छोटा सा प्रयास है। मुख्य परिसर प्रभारी प्रो. मो. शाहिद द्वारा उपस्थित सभी प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं को पर्यावरण को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने की शपथ दिलाई। इस पुनीत कार्य को धरातल पर उतारने में राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी कार्यक्रम अधिकारियों डाॅ शाहनवाज आलम, डाॅ. दीपा सिंह, डाॅ विष्णु शंकर अग्रहरि, डाॅ भोलानाथ, डाॅ देवेन्द्र नाथ मिश्र का विशेष और सराहनीय सहयोग रहा।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने न केवल उत्साहपूर्वक पौधे लगाए, बल्कि भविष्य में उनकी देखभाल और सुरक्षा करने की जिम्मेदारी भी ली। आज के इस विशेष अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में आम, पीपल, बरगद, आंवला और जामुन जैसे अनेक छायादार व औषधीय पौधे रोपे गए।
कार्यक्रम के अंत में डॉ भोलानाथ द्वारा इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यक्रमाधिकारियों, शिक्षक एवं छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्रो. राजीव श्रीवास्तव, प्रो मनोज मिश्र, डॉ मो. शकील खान, डॉ अजय कुमार मिश्र एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहे।



