विश्व पृथ्वी दिवस: पृथ्वी के गहने हैं वृक्ष

पृथ्वी को हराभरा रखना हमारी नैतिक जिम्मेदार है: तहसीलदार

भरथना,इटावा। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया गया।

बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर होली प्वाइण्ट एकेडमी में तहसीलदार दिलीप कुमार सिंह ने संस्था निदेशक डा. प्रदीप चन्द्र पाण्डेय व प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा की उपस्थिति में पर्यावरण सन्तुलन बनाये रखने हेतु विभिन्न फल,छायादार पौधों को रोपित किया। साथ ही रोपित किये गये पौधों की नियमित देखभाल की भी सलाह दी गई। इस मौके पर अरूण मोटवानी, अमित श्रीवास्तव सहित समस्त शिक्षकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

साथ ही कस्बा के मुहल्ला शुक्लागंज स्थित ज्ञान स्थली एकेडमी में भी विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर भाषण व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बडी संख्या में सहभागिता की। भाषण प्रतियोगिता के दौरान चार हाउस के माध्यम से छात्रों ने पर्यावरण संकट,ग्लोबल वार्मिंग,प्लास्टिक प्रदूषण, प्राकृतिक संसाधन जैसे विषयों पर संवाद किया तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने पृथ्वी संरक्षण,जल बचाओ, वृक्षारोपण,प्रदूषण नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चित्रों के माध्यम से जानकारी उपलब्ध करायी। इस दौरान प्रधानाचार्य मनेाज सिंह सेंगर,उपप्रधानाचार्य नीतू सेंगर सहित समस्त स्टाफ की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button