मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान की कार्यशाला सम्पन्न

जसवंतनगर,इटावा। विधानसभा में मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान और ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यशाला सम्पन्न हुई।

हाईवे स्थित एक होटल में मतदाता गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभियान और राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विधानसभा कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुई। कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर अखण्ड भारत का संदेश दिया और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना प्रकट की।

मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मतदाता है, इस लिए मतदाता सूची पूरी, सही और अद्यतन होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं बल्कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने का आंदोलन है। प्रत्येक शक्ति केंद्र, बूथ अध्यक्ष और बीएलए-दो को जिम्मेदारी से यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रह जाए।

उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान में घर-घर जाकर मतदाता सूची का मिलान किया जाए, नए मतदाताओं को जोड़ने, डुप्लीकेट नाम हटाने और त्रुटि सुधार के कार्य को प्राथमिकता दी जाए। बीएलए-दो और बूथ अध्यक्षों को बीएलओ के साथ लगातार संवाद बनाए रखना चाहिए ताकि विधानसभा का हर बूथ सशक्त और व्यवस्थित बन सके। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कहा कि जब प्रत्येक बूथ मजबूत होगा तभी लोकतंत्र मजबूत होगा।

कार्यशाला में जिला अभियान संयोजक व जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी,जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे,पूर्व प्रत्याशी विधानसभा विवेक शाक्य,विधानसभा अभियान संयोजक अजय यादव रेअंजा,जिला मंत्री जितेंद्र गौड़,जिला मंत्री राजकमल यादव,मण्डल अध्यक्ष अजय यादव बिन्दू, संजय मिश्रा,दीपक नंदन जाटव,ध्रुव पाल कठेरिया, राहुल राज वर्मा,जयशिव बाल्मीकि,श्रेयस मिश्रा, द्रुवेश तोमर,राजीव उपाध्याय,देवेंद्र गौर,अमित यादव,रामकुमार धनगर, सुरेश गुप्ता,अभिषेक शुक्ला,संजय चौहान,पंकज शाक्य,विवेक गुप्ता, दीपक धाकरे,कीर्ति भदौरिया,सुमित जोशी और पारस चौरसिया सहित विधानसभा के मण्डल पदाधिकारी,शक्ति केंद्र संयोजक,बूथ अध्यक्ष और बीएलए-दो उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button