मिलावट खोरों पर चला प्रशासन का डंडा

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चलाया अभियान

जसवंतनगर,इटावा। होली से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगर की सब्जी मंडी में छापेमारी की। कार्रवाई की भनक लगते ही कई संदिग्ध दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर मौके से खिसक गए,जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।छापेमारी के दौरान लालू ट्रेडर्स इंटरप्राइजेज की दुकान से रंगीन चिप्स बरामद की गईं। टीम ने मौके पर ही उन्हें जब्त कर हाइवे पर ले जाकर नष्ट कराया।

इसके अलावा विनोद कुमार जैन की दुकान से मिलावटी तेल का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। करीब 2 हज़ार लीटर तेल को सीज करने की कार्रवाई भी की गई।खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त राजेश द्विवेदी ने बताया कि प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।अभियान में थानाध्यक्ष कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मृत्युंजय कुमार,राकेश कुमार और गायत्री ने भी कार्रवाई में सहयोग किया।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button