क्लीनिक में इलाज के दौरान महिला की मौत
वायरल वीडियो में परिजनों ने शव रखकर जताया विरोध

महेवा,इटावा । महेवा विकास खंड क्षेत्र के कस्बा में एक क्लीनिक पर इलाज के दौरान महिला की संदिग्ध मौत होने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, लेकिन वायरल वीडियो की हम पुष्टि नही करते,
जानकारी के अनुसार हालांकि महिला की मौत ke बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि क्लिनिक के डॉक्टर ने महिला को गलत इंजेक्शन लगाया जिससे महिला की हालत बिगड़ गई और रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और जांच शुरू करदी है।
ग्राम शौहरी गड़िया,थाना अजीतमल (औरैया) निवासी 55 वर्षीय शकुंतला देवी सोमवार को महेवा स्थित एक निजी क्लीनिक पर घुटनों के दर्द की दवा लेने पहुंची थीं। परिजनों के अनुसार डॉक्टर ने उन्हें इंजेक्शन लगाया,जिसके तुरंत बाद उनकी तबीयत खराब होने लगी। डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें इटावा रेफर किया,लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।
खबर मिलते ही परिजन श्री राम के साथ कई ग्रामीण क्लीनिक पहुंचे और महिला का शव क्लीनिक के बाहर रखकर डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे, मृतका की बेटी ने आरोप लगाते हुए बताया कि सामान्य दर्द की दवा लेने आई मां को गलत इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद उनकी हालत तेजी से खराब हो गई।
सूचना पर पहुंचे महेवा चौकी प्रभारी ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने बताया कि परिजनों की सहमति पर मृतका के शव को परिजनों के सुपुर्द है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर दोषी डाक्टर के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.



