शोभित हत्याकांड के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार पैरों में लगीं गोलियां अस्पताल में भर्ती

मंडल मुरादाबाद प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

जनपद मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र में सोभित हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें दोनों आरोपियों के पैरों में गोलियां लगीं। और घायल अवस्था में दोनों गिरफ्तार हो गए । घायल हत्या आरोपी अक्कू शर्मा और जतिज उर्फ लाला को घायल होने के बाद ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना कटघर के मोहल्ला सूरज नगर गुलाब बाड़ी चुंगीं निवासी 18 वर्षीय शोभित ठाकुर उर्फ भूरा दसवीं कक्षा का छात्र था।

शोभित बजरंग दल का सूरज नगर खंड संयोजक भी था। बीते सोमवार को शाम 5 बजे बलदेवपुरी ज्यारत वाली रोड स्थित एक दुकान पर खड़ा था। उसी दौरान अवैध हथियार कनपटी से सटाकर गोली मार के उसकी हत्या कर दी गई थी।

लाला रोहित जाटव और अवनीश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया गया था। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि, रिपोर्ट दर्ज करने के तीन दिन बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। रविवार तड़के करीब 4:00 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि, कुछ बदमाश कल्याणपुर बाईपास की ओर से गुज़रने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने कल्याणपुर बाईपास की पुलिया के आसपास घेराबंदी कर दी।

तभी बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखे पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन रुकने की बजाए बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग करदी और भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही करते हुए फायरिंग कर दी जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोलियां लगीं। जिससे वह घायल होकर वहीं गिर गए। घायल बाइक सवारों की पहचान अक्कू शर्मा और जतिन उर्फ लाला के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को मौक़े से गिरफ्तार कर ज़िला अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button