बारिश में गिरा विधवा महिला का घर, आवास के लिए लगा रहीं मदद की गुहार

सुल्तानपुर। जनपद के कुड़वार ब्लॉक की ग्राम पंचायत कटरा भाँटी निवासी बुजुर्ग महिला राजकली पत्नी स्व. पंचम यादव क़ा कच्चा मिट्टी क़ा घर सप्ताह भर पूर्व भीषण बरसात में गिर गया था जिससे वह खुले आसमान के नीचे रहने के लिए मजबूर है।
राजकली(उम्र लगभग 75 वर्ष) कहती हैं कि 10 साल पहले उनके पति क़ा बिमारी से निधन हो गया था तब से वह अकेले ही अपना जीवन यापन करती आ रहीं थी उनका घर पुराना मिट्टी क़ा कच्चा घर था।
कई बार उन्होंने प्रधान से भी कहा कि उन्हें कालोनी दिलवा दिया जाए लेकिन न ही कोई दैवीय आपदा कि आर्थिक मदद उन्हें मिली न ही प्रधानमंत्री आवास योजना कि लाभार्थी होने के नाते उन्हें आवास मिला।वहीँ ग्राम पंचायत भांटी में कई अपात्रों को भी प्रधानमंत्री आवास योजना क़ा लाभ दिया गया है जबकि राजकली जैसी विधवा बुजुर्ग महिला दर-दर भटक रहीं है। अब देखना यह होगा कि गरीब महिला की सुध जिम्मेदार कब लेते हैं।



