परदे के पीछे चल रही है सीक्रेट डील, ट्रंप ने खोल दिया ईरान के साथ बातचीत का सबसे बड़ा राज

WHCA Dinner Trump Speech 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया में जारी भीषण सैन्य संघर्ष के बीच एक बड़ा दावा किया है। शुक्रवार (स्थानीय समय) को आयोजित पुनर्निर्धारित ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन’ (WHCA) डिनर को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि उनका मानना है कि ईरान युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका के साथ समझौता (Deal) करना चाहता है, लेकिन फिलहाल तेहरान इसके लिए पूरी तरह तैयार नहीं दिख रहा है।

इस दौरान ट्रंप ने अमेरिकी रुख को फिर दोहराते हुए साफ किया कि वाशिंगटन किसी भी कीमत पर इस्लामिक गणराज्य (ईरान) को परमाणु हथियार हासिल करने की इजाजत नहीं देगा।

‘फर्जी खबरों पर न करें भरोसा’: अमेरिकी मीडिया पर बरसे ट्रंप

व्हाइट हाउस में कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के मंच से ट्रंप ने ईरान संकट पर अपने प्रशासन के प्रबंधन की तारीफ की और अमेरिकी मीडिया की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग को सिरे से खारिज कर दिया।

ट्रंप ने कड़े लहजे में कहा, “हमारा प्रशासन ईरान मुद्दे को बेहद बेहतरीन तरीके से संभाल रहा है। सब कुछ बहुत सही दिशा में चल रहा है। आप मीडिया की फर्जी खबरों पर बिल्कुल विश्वास न करें।”

‘समुद्र के तल में समाई नौसेना, 250 जेट तबाह’: ट्रंप का बड़ा सैन्य दावा

ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी सैन्य अभियानों का ब्योरा देते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि तेहरान की रक्षा और सैन्य क्षमताओं को भारी नुकसान पहुंचाया गया है।

भारत को बड़ा झटका: ट्रंप ने 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाया; बांग्लादेश और पाकिस्तान भी नहीं बचे

ट्रंप द्वारा किए गए प्रमुख दावे

  • नौसेना का सफाया: ईरान की नौसेना पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। उनकी 159 अच्छी नौकाएं और युद्धपोत अब समुद्र के तल में डूब चुके हैं।

  • वायुसेना ध्वस्त: ईरानी वायुसेना के लगभग 250 जेट विमानों को नष्ट कर दिया गया है।

  • ड्रोन और रडार प्रणाली तबाह: तेहरान के रडार सिस्टम खत्म हो चुके हैं और उनके पास अब बहुत कम ड्रोन बचे हैं, जिन्हें वे यदा-कदा इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं।

Related Articles

Back to top button