Railways Fare Hike 2025: जानें 215km की यात्रा के लिए अब कितने एक्स्ट्रा पैसे देने होंगे

Railways Fare Hike 2025: यदि आप रेलगाड़ी से लंबी यात्रा करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है। भारतीय रेलवे ने मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के टिकट दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नया शुल्क 26 दिसंबर 2025 से लागू होगा। अब लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को सफर के लिए कुछ अधिक खर्च करना होगा।

नए किराए पर एक नजर

रेलवे ने बताया कि 215 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सामान्य श्रेणी का किराया जस का तस रहेगा। लेकिन 215 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर सामान्य क्लास के टिकट में 1 पैसे प्रति किलोमीटर और मेल/एक्सप्रेस की नॉन-AC और AC क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी।

रेलवे को होगी 600 करोड़ की अतिरिक्त कमाई (Indian Railway Update)

वहीं रेलवे के अनुसार इस बदलाव से उसे लगभग 600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। उदाहरण के तौर पर 500 किलोमीटर की यात्रा नॉन-AC ट्रेन में करने पर यात्री को अब 10 रुपये एक्सट्रा चुकाने होंगे।

दिल्ली-पटना और दिल्ली-मुंबई का किराया

दिल्ली से पटना की दूरी लमसम 1000 किलोमीटर है। DBRT राजधानी ट्रेन में तीसरी AC क्लास का किराया फिलहाल 2395 रुपये है। नई बढ़ोतरी के बाद प्रति किलोमीटर 2 पैसे के हिसाब से टिकट में 20 रुपये का इजाफा होगा और कुल किराया 2415 रुपये हो जाएगा।

अब ट्रेन में भी ‘हवाई यात्रा’ जैसा नियम! एक्स्ट्रा सामान ले गए तो देना होगा भारी जुर्माना

दिल्ली से मुंबई की दूरी लगभग 1386 किलोमीटर है। CSMT राजधानी एक्सप्रेस में 3AC का किराया 3180 रुपये है। नई बढ़ोतरी के बाद इसमें लगभग 27 रुपये का इजाफा होगा और कुल किराया 3207 रुपये हो जाएगा।

इस साल दूसरी बार बढ़ा किराया

Indian Railways ने इस साल जुलाई में भी किराए में बढ़ोतरी की थी। जुलाई 1 से मेल और एक्सप्रेस ट्रेन में 1 पैसे प्रति किलोमीटर और AC ट्रेन में 2 पैसे प्रति किलोमीटर का इजाफा किया गया था। इस इजाफे के बाद लंबी दूरी की ट्रेन यात्रा थोड़ी महंगी हो सकती है, इसलिए यात्रियों को अपनी यात्रा योजना बनाते वक्त नए किराए का ख्याल रखना चाहिए।

Related Articles

Back to top button