सफेद हाथी बना ब्लॉक परिसर में लगा वॉटर कूलर, नहीं रहा चल

ब्लॉक में आरो फ्रीजर को चालू कराने के बजाए जिम्मेदारों ने लोहे की जालियों में कैद कर लगाया ताला

महराजगंज, रायबरेली। चिलचिलाती धूप में प्यास लगे और लोहे की जाली के अंदर आरो फ्रीजर जंजीर से जकड़ा हो तो आप अपने मनुष्य होने पर जरूर शर्मिंदा होंगे। जी हाँ ऐसा ही नजारा विकासखंड परिसर में सभागार के समीप लगे आरो फ्रीजर का है, जहाँ मात्र दस माह पुराना आरो फ्रीजर 42 डिग्री तापमान पहुंचने के बावजूद चालू नहीं हो सका। हद तो तब है ज़ब आरो फ्रीजर को चालू कराने के बजाए जिम्मेदारो द्वारा उसे लोहे की जालियो में कैद कर ताला नुमा जंजीर से बंद किया गया है।

फ्रीजर की स्थिति देख लोगो ने बताया की फ्रीजर न हो गया बल्कि जानवरो का पिजड़ा हो गया हो जिसे नुमाईश के लिए शो केस में सजावट के लिए रखा गया हो। बताते चले की दस माह पूर्व लगे आरो फ्रीजर से आमजन मानस से अपनी प्यास बुझाने की उम्मीद पाल रखी थी किन्तु गर्मियों का मौसम शुरू होने एवं चिलचिलाती गर्म पड़ने से आम जनमानस ही नहीं अपितु पशु पक्षियों को भी पानी का जतन करने हेतु भटकना पड़ रहा जिस पर फ्रीजर के बाहर ताला लगा, लगाई गयी पाबंदी लोगो ही नही अपितु ब्लाक कर्मियों के भी समझ के परे है।

ब्लाक कर्मियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया की मौजूदा गर्मी को देख लोग बंदरो, गौरैया, आवारा गौवंशो आदि के लिए पानी रख रहे जिससे इंसानियत और इंसान के जीवित होने के प्रमाण मिल सके, बावजूद ब्लाक परिसर में पानी का एकलौता आरो फ्रीजर संसाधन होने के बावजूद जिम्मेदारो की नजर इस ओर न पड़ना निश्चित ही लापरवाही दर्शाने को काफी है। मामले में बीडीओ वर्षा सिंह ने बताया की फ्रिजर की वाटर सप्लाई पाईप बंदरो द्वारा तोड़ दी गयी जिसे ठीक करा जल्द ही फ्रीजर सुचारु रूप से चालू कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button