गनपत सहाय महाविद्यालय के पांच छात्रों का बरेली की कंपनी में हुआ चयन

सुल्तानपुर। गनपत सहाय महाविद्यालय के रसायन विभाग के 5 छात्रों सतीश मिश्रा, शिवम मिश्रा, विशाल सिंह, अरुण कुमार कश्यप, आदित्य बरनवाल का ऑनलाइन कैंपस सेलेक्शन प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में स्थित ओरिएंटल एरोमेटिक लिमिटेड कंपनी में चयन हुआ, जिस पर महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. ओम प्रकाश पाण्डेय ‘बजरंगी’ ने आशीर्वाद रूपी शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और कहा कि अच्छी शिक्षा और निरंतर प्रयास से ही जीवन में सफलता प्राप्त होती है।

महाविद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य आशीष पाण्डेय ‘सनी’ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रबंध तंत्र सदैव छात्रहित में प्रयासरत है, जिससे कि उन्हें एक उज्जवल भविष्य प्रदान किया जा सके। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) अंग्रेज सिंह ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा महाविद्यालय छात्रों को उच्च कोटि की शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

महाविद्यालय में नियमित पाठ्यक्रम के साथ-साथ छात्रों को कैंपस में रोजगारपरक शिक्षा भी प्रदान की जा रही है। इन सभी छात्रों ने स्नातक और परास्नातक (रसायन विज्ञान) की शिक्षा महाविद्यालय से प्राप्त की। छात्रों की इस उपलब्धि पर रसायन विभाग के सभी प्राध्यापकगणों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button