रेलवे क्रासिंग के बीच फसी प्राइवेट बस

रेल कर्मियों द्वारा धक्का परेड कर निकाली गई बस

भरथना,इटावा। दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक अन्तर्गत भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे क्रासिंग संख्या 20वीं पर शुक्रवार की सुबह 7 बजे एक प्राइवेट बस उस समय अचानक बन्द हो गई जब बस बकेवर की तरफ से चल कर भरथना कस्बा के ओर जाने को उक्त रेलवे क्रासिंग को पार कर रही थी और रेलवे ट्रैक के बीचों बीच खराब होकर खड़ी हो गई।

जिसके कारण रेल कर्मी रेलवे क्रासिंग बन्द नहीं कर सकें,इस बीच सुपरफास्ट ट्रेन दूरंतो एक्सप्रेस को रेलवे ट्रैक से गुजरना था।

जिसकी सूचना से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया,आनन फानन में रेल कर्मियों ने अन्य सहयोगियों की मदद से रेलवे क्रासिंग के बीचों बीच रेलवे ट्रैक पर खड़ी प्राइवेट बस को धक्का परेड कर रेलवे क्रासिंग से बाहर निकाला गया,और क्रासिंग बन्द कर उक्त ट्रेन को गंतव्य की और रवाना किया जा सका।

Related Articles

Back to top button