महिला लेवर पर भर-भराकर गिरी दीवार: एक की मौत
ग्राम झिंदुआ में देहरवीं की पूड़ियां बनाने पहुंची थी महिला लेवर की टीम

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झिंदुआ में आयोजित एक तेरहवीं के भोज से पहले उस समय चीख पुकार के साथ हड़कंप मच गया जब रिटायर्ड मेजर नाथूराम यादव के निधन उपरांत रविवार को आयोजित तेरहवीं भोज के लिए एक हलवाई के द्वारा महिलाओं की टीम से पूड़ियां बनाने का कार्य चल रहा था।
घटना अचानक दोहरे 3 बजे उस समय घटित हो गई जब एक ही स्थान पर एक दर्जन से अधिक महिलाओं की टीम पूड़ियां बेल रहीं थीं इसी बीच आयोजन स्थल की एक भारी भरकम दीवार अचानक भर भराकर महिलाओं की टीम पर गिर गई।
अन्य लोग कुछ समझ पाते तब तक सभी महिलाएं दीवार के मलबे में बुरी तरह दब गईं। चीख पुकार के बीच ग्रामीणों ने मलबे में दबी घायल महिलाओं को निकाला जिसमें मुन्नी देवी 60 वर्ष पत्नी इंद्रपाल निवासी नगला बिठौली मौजा गंगापुर थाना चौबिया की मौत हो गई।
जबकि घायल भूरी देवी संगीता,राहुल,ओंमकार, रणबीर,सहित करीब एक दर्जन अन्य महिला पुरुष मजदूर घायलों को इलाज के लिए चिकित्सालय भेजा गया। जिसमें चिकित्सकों ने दो घायलों की हालत चिंताजनक बताई है।
घटना के बाद पूरे गांव में अफरा तफरी मची हुई है,साथ ही ग्रामीण शोक में डूब गए हैं।
घटना की सूचना पर भरथना पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल करते हुए अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।



