जयंती पर निकली विश्वकर्मा शोभायात्रा
भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा ने किया नगर भ्रमण

जसवंतनगर, इटावा। भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर बुधवार की शाम कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत रामलीला तिराहे से हुई, जिसका फीता काटकर शुभारंभ सीओ आयुषी सिंह ने किया।इसके बाद भगवान विश्वकर्मा की प्रथम आरती समिति पदाधिकारियों ने की।
शोभायात्रा में वैण्ड बाजों की गूंज और भजनों की मधुर धुनों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़े। इस दौरान दर्जन भर से अधिक मनमोहक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।
शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों बस स्टैंड चौराहा, पालिका बाजार,श्रीकृष्ण बाजार,बड़ा चौराहा,सदर बाजार,छोटा चौराहा, सिरसा नदी पुल होते हुए लुधपुरा तिराहे से गुजरती हुई रेलमंडी स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। नगर पालिका परिषद की ओर से शोभायात्रा मार्ग पर सफाई,चूना और कलई की विशेष व्यवस्था की गई थी।



