कोहली ने इस शख्स के नाम की प्रॉपर्टी, कितने करोड़ की संपत्ति

कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले गुरुग्राम स्थित 80 करोड़ की संपत्ति का Power of Attorney अपने भाई को सौंपा।

virat kohli property: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली हमेशा चर्चा में रहते हैं। वह इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। लेकिन, ऑस्ट्रेलिया जाते हुए विराट ने गुरुग्राम स्थित अपनी एक संपत्ति अपने बड़े भाई के नाम कर दी है। कोहली के बड़े भाई का नाम विकास कोहली है। विराट ने अपने बड़े भाई को वहाँ की अपनी सभी संपत्तियों के लिए जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी दे दी है।

ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से ठीक एक दिन पहले, 14 अक्टूबर को, विराट कोहली ने अपने बड़े भाई विकास को जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी की शक्तियाँ प्रदान की हैं। इसके लिए, विराट कोहली गुरुग्राम स्थित तहसील कार्यालय गए और सभी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान, उनके साथ तस्वीरें लेने के लिए प्रशंसकों की सरकारी कार्यालय में भीड़ उमड़ पड़ी। तहसील कार्यालय के कर्मचारियों ने उनके साथ तस्वीरें और सेल्फी लीं।

क्या विराट कोहली लंदन रहने गए हैं?

विराट कोहली अपना ज़्यादातर समय अपनी पत्नी और बच्चों के साथ लंदन में बिताते हैं। इसलिए, गुरुग्राम स्थित संपत्तियों के लिए जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी उनके भाई को दे दी गई है। विराट ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि वह लंबे समय से भारत से बाहर रह रहे हैं।

टाइगर ने मुंबई में बेचा आलीशान अपार्टमेंट, जानें कितना मुनाफा हुआ

virat kohli की property कितने करोड़ की

विराट कोहली के पास गुरुग्राम के डीएलएफ सिटी फेज 1 में एक आलीशान घर है, जिसे उन्होंने 2021 में खरीदा था। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत 80 करोड़ रुपये से ज़्यादा है। इसके अलावा, विराट के पास गुरुग्राम में एक आलीशान फ्लैट भी है। फ्लैट के साथ-साथ इस घर का प्रबंधन भी विकास कोहली करेंगे। इतना ही नहीं, विराट कोहली की कुल संपत्ति की कुल कीमत 100 करोड़ रुपये से ज़्यादा बताई जा रही है।

रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने की बात पहले ही कही जा रही थी…प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ बड़ा खुलासा

 

Related Articles

Back to top button