जर्जर सड़क निर्माण की ग्रामीणों ने लगाई गुहार, बीडीओ के समक्ष ग्रामीणों ने रखी समस्या

भरथना,इटावा। भरथना विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम बेर निवासी एक ग्रामीण ने गांव की बदहाल सड़क के निर्माण की मांग को लेकर बीडीओ को प्रार्थना पत्र दिया है। ग्रामीण का कहना है कि सड़क लंबे समय से जर्जर पड़ी है, जिससे गांव के लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है।

ग्राम बेर निवासी नीरज ने बुधवार को बीडीओ को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव की सड़क काफी समय से टूटी हुई है। बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव और कीचड़ होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। दोपहिया और चारपहिया वाहन भी आए दिन फंस जाते हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई और ब्लॉक कार्यालय को भी अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। खराब सड़क के कारण ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और किसानों को भी रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण ने बीडीओ से मांग की है कि गांव की सड़क का जल्द निर्माण अथवा मरम्मत कराई जाए,ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button