विराट-रोहित देखते रह गए, 14 साल के बिहारी लड़के ने 36 गेंदों में ठोक दिया शतक

VHT 2025: बिहार के 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने Vijay Hazare Trophy के पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ सेंचुरी लगाकर धमाल मचा दिया है। एक तरफ जहां इस टूर्नामेंट में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों की वापसी की बात हो रही है, वहीं बिहार टीम के लिए मैदान में उतरे इस युवा टैलेंटेड बैट्समैन ने अरुणाचल प्रदेश के विरुद्ध सिर्फ 36 गेंदों में सेंचुरी बना दी।

इस पारी के साथ ही वैभव सूर्यवंशी 14 साल 272 साल की उम्र में लिस्ट-A क्रिकेट के इतिहास में सेंचुरी बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा, लिस्ट-A क्रिकेट में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा बनाई गई दूसरी सबसे तेज सेंचुरी भी उनके नाम दर्ज हो गई है। वह इस लिस्ट में पंजाब के अनमोलप्रीत सिंह से पीछे हैं। अनमोलप्रीत सिंह ने 2024 में अरुणाचल प्रदेश के विरुद्ध सिर्फ 35 गेंदों में सेंचुरी बनाई थी।

एक डबल सेंचुरी छूट गई

बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बीच मैच रांची के JSCA ओवल ग्राउंड में खेला गया। राज्य के लिए इनिंग ओपनिंग करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 84 बॉल में 226.19 के स्ट्राइक रेट से 190 रन बनाए। वह सिर्फ़ 10 रन से अपनी डबल सेंचुरी से चूक गए।

Vaibhav Suryavanshi के सबसे ज़्यादा सेंचुरी का एक खास रिकॉर्ड

सूर्यवंशी इस समय क्रिकेट की दुनिया के सबसे ज़्यादा ध्यान खींचने वाले चेहरों में से एक हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, IPL, यूथ ODI, यूथ टेस्ट और इंडिया A के लिए खेलते हुए सेंचुरी बनाने का खास रिकॉर्ड भी बनाया है। उन्होंने हाल ही में हुए अंडर-19 एशिया कप 2025 में 95 बॉल पर 171 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी।

Vijay Hazare Trophy 2025: जानें कोहली और रोहित ने आखिरी बार कब खेला था ये टूर्नामेंट

लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज़ सेंचुरी

  • जेक फ्रेज़र-मैकगर्क की 29 बॉल पर सेंचुरी, साउथ अफ्रीका बनाम तस्मानिया एडिलेड (2023-24)
  • एबी डिविलियर्स की 31 बॉल पर सेंचुरी, साउथ अफ्रीका बनाम वेस्ट इंडीज़ जोहान्सबर्ग 2014-15
  • अनमोलप्रीत सिंह की 35 बॉल पर सेंचुरी, पंजाब बनाम अरुणाचल प्रदेश, अहमदाबाद 2024-25
  • कोरी एंडरसन की 36 बॉल पर सेंचुरी, न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्ट इंडीज़, क्वीन्सटाउन 2014
  • ग्राहम रोज़ की 36 बॉल पर सेंचुरी, समरसेट बनाम डेवोन टॉर्के (1990)
  • वैभव सूर्यवंशी की 36 बॉल पर सेंचुरी, बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश, रांची (2025)

Related Articles

Back to top button