दवाएं फेल, गले में जमा जिद्दी कफ को 5 मिनट में बाहर कर देगा ये देसी नुस्खा

Postnasal Drip Home Remedy: गले में कफ जमने और अटकने की समस्या से परेशान हैं? जानिए इसके कारण, लक्षण और आसान घरेलू उपाय जो कुछ ही दिनों में राहत दे सकते हैं।

Postnasal Drip Home Remedy: आजकल कई लोग एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या से जूझ रहे हैं। गले में कुछ फंसा हुआ महसूस होना। बार-बार खांसी आना। पानी पीने के बाद भी आराम न मिलना। अधिकतर लोग इसे सामान्य कफ समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन यह शरीर का संकेत हो सकता है कि अंदर कुछ गड़बड़ चल रही है।

क्या है इसके पीछे की असली वजह

विशेषज्ञों के अनुसार इस तरह की समस्या का एक बड़ा कारण पोस्ट नज़ल ड्रिप होता है। इस स्थिति में नाक और साइनस से निकलने वाला म्यूकस धीरे-धीरे गले में जमा होने लगता है। इससे गले में भारीपन महसूस होता है और बार-बार गला साफ करने की इच्छा होती है।

अगर खांसने के बावजूद कुछ बाहर नहीं निकल रहा और गले में चिपचिपाहट बनी रहती है तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।

घरेलू उपाय जो दे सकते हैं राहत

इस परेशानी से राहत पाने के लिए भाप लेना एक आसान और असरदार तरीका माना जाता है। इसके लिए पानी को अच्छी तरह गर्म करें और सिर ढककर 5 से 10 मिनट तक भाप लें।

  • भाप को और प्रभावी बनाने के लिए उसमें कुछ चीजें मिलाई जा सकती हैं।
  • अजवाइन डालने से जमा हुआ कफ ढीला पड़ता है।
  • नीलगिरी का तेल नाक खोलने और गले को साफ करने में मदद करता है।
  • थोड़ा सा नमक मिलाने से सूजन कम होती है और गले को आराम मिलता है।

कब और कैसे करें इस्तेमाल

बेहतर परिणाम के लिए दिन में दो बार भाप लेना चाहिए। लगातार तीन से पांच दिन तक यह प्रक्रिया करने से फर्क महसूस हो सकता है।

जरूरी सावधानियां

भाप लेते समय बहुत ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। इसके तुरंत बाद ठंडी चीजें खाने से बचें। साथ ही भाप लेने के बाद ठंडी हवा या एसी में बैठना भी नुकसानदेह हो सकता है।

कमर, गर्दन या कंधे के दर्द से परेशान हैं, छुटकारा पाने के लिए अपने तकिए का इस्तेमाल ऐसे करें

दवा नहीं, सही तरीका है समाधान

कई मामलों में गले में जमा कफ को हटाने के लिए दवाओं से ज्यादा सही तकनीक जरूरी होती है। नियमित और सही तरीके से भाप लेने पर कुछ ही मिनटों में राहत मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button