आप हो रहे हैं कंगाल, ये तीन उपाय आज ही करें

vastu tips for money: जानिए घर में वास्तु दोष दूर करने और धन-संपन्नता बढ़ाने के आसान टिप्स। नमक, फिटकरी और साफ-सफाई से घर में सकारात्मक ऊर्जा लाएं और आर्थिक समृद्धि पाएं।

vastu tips for money: क्या आपके घर में अक्सर छोटी-छोटी बातों पर तनाव रहता है? क्या आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं और लाख कोशिशों के बाद भी घर में बरकत नहीं आ रही है? अगर हां, तो इसकी एक बड़ी वजह वास्तु दोष हो सकता है। यह सिर्फ मान्यता नहीं है, बल्कि सदियों से चली आ रही एक व्यवस्था है जो आपके घर में ऊर्जा के प्रवाह को संतुलित करती है।

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर से बुरी ऊर्जा हमेशा के लिए दूर हो जाए और चारों ओर सकारात्मकता का माहौल बने, तो कुछ बेहद आसान वास्तु उपाय आपकी मदद कर सकते हैं।

नेगेटिव एनर्जी ऐसे करें दूर

अगर आप अपने घर की निगेटिव एनर्जी को जड़ से खत्म करना चाहते हैं, तो हफ्ते में एक बार नमक के पानी से पूरे घर में पोछा लगाएं। एक बात का खास ख्याल रखें, गुरुवार के दिन यह उपाय न करें। बाकी किसी भी दिन पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक और फिटकरी मिलाकर पोछा लगाने से अद्भुत लाभ होता है। माना जाता है कि नमक में नकारात्मक ऊर्जा को सोखने की अद्भुत क्षमता होती है। इस छोटे से उपाय से घर में मानसिक शांति आती है और आर्थिक समृद्धि के द्वार खुलते हैं।

Vastu Tips for Wealth: जानें मनी प्लांट कहां लगाना है शुभ और कहां नहीं

वास्तु शास्त्र में फिटकरी को बहुत खास माना जाता है। आप अपने घर की सही दिशा देखकर फिटकरी के कुछ छोटे टुकड़े किसी जगह पर रख दें। इससे घर का वातावरण तुरंत सकारात्मक होने लगता है। आप कांच की प्लेट में फिटकरी के कुछ टुकड़े खिड़की, दरवाजे या बालकनी के पास भी रख सकते हैं। ध्यान रहे, इन टुकड़ों को हर महीने बदलते रहना चाहिए। यह उपाय वास्तु दोष को दूर करने में बहुत कारगर है।

ऐसे बढ़ाए सुख-समृद्धि

घर में हमेशा साफ-सफाई और चीजों को व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है। घर में फैली अव्यवस्था सकारात्मक ऊर्जा के रास्ते को रोक देती है। इसलिए, अपने घर को नियमित रूप से साफ करें और हर चीज को उसकी सही जगह पर रखें। विशेष रूप से घर के प्रवेश द्वार पर पूरा ध्यान दें। एक साफ-सुथरा और आकर्षक मुख्य द्वार सकारात्मक ऊर्जा को घर के अंदर आने के लिए आमंत्रित करता है।

Related Articles

Back to top button