UP Chunav 2022: बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर बोला हमला, कहा – हनुमान जी का रंग लाल नहीं सिंदूरी है, अपनी भूल सुधारें

अखिलेश यादव की रैली में उमड़ रही भीड़ के सवाल पर बृजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव जहां जाते हैं। पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता वहां इकट्ठा हो जाते हैं। उनकी रैली में आम आदमी नहीं बल्कि टोपी लगाए सपा के कार्यकर्ता ही होते हैं।

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल

कानपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) से पहले प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। यूपी चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। बुंदेलखंड अनुसूचित मोर्चा के सामाजिक संवाद कार्यशाला कार्यक्रम को संबोधित करने कानपुर पहुंचे कानून मंत्री बृजेश पाठक (Brijesh Pathak ) ने समाजवादी पार्टी Samajwadi Party के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पर जमकर हमला बोला। इस दौरान कानून मंत्री ने अखिलेश यादव को एक नसीहत भी दी है।

बुंदेलखंड अनुसूचित मोर्चा के सामाजिक संवाद कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को कानुपर में किया गया। कार्यक्रम से पहले हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए सीडीएस विपिन रावत को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद कार्यशाला को प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने संबोधित किया। बृजेश पाठक ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लाल रंग खतरे का निशान है। अखिलेश यादव लाल रंग हनुमान जी का रंग बता रहे हैं जो कि गलत है हनुमान जी का रंग लाल नहीं बल्कि सिंदूरी है। अखिलेश यादव अपनी भूल को सुधारें।

 

अखिलेश यादव की रैली में उमड़ रही भीड़ के सवाल पर बृजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव जहां जाते हैं। पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता वहां इकट्ठा हो जाते हैं। उनकी रैली में आम आदमी नहीं बल्कि टोपी लगाए सपा के कार्यकर्ता ही होते हैं।

 

बृजेश पाठक ने कांग्रेस को पटरी से उतरी हुई पार्टी बताया और कहा कि प्रियंका गांधी जो वादे कर रही हैं पहले कांग्रेस शासित राज्यों में लागू करके दिखाएं। उन्होंने कहा कि बीजेपी पिछली बार की अपेक्षा अधिक सीटों से इस बार जीत दर्ज करेगी।

 

Related Articles

Back to top button