ट्रेन की चपेट से दो अज्ञात युवको की मौत

दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक की पर हुआ हादसा

भरथना,इटावा।भरथना-साम्हों रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार रात और शुक्रवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से दो अलग अलग स्थानों पर दो अज्ञात युवको की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

पहली घटना भरथना रेलवे स्टेशन और साम्हों के डाउन लाइन में एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने के बाद शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गयी। दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक की डाउन लाइन पर देर रात करीब सवा दस बजे ट्रेन संख्या 12988 की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति का शव 1135/14-16 के बीच पड़ा मिला।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर उपनिरीक्षक तन्मय चौधरी टीम के साथ पहुंचे जिसपर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई शुरू करदी है। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी रही,खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

दूसरी घटना भरथना रेलवे स्टेशन और फाटक संख्या 20-बी के बीच शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से करीब 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया,लेकिन देर तक पहचान नहीं हो सकी।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8:20 बजे कानपुर की ओर से टूंडला जा रही 12315 अनन्या एक्सप्रेस भरथना रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की तलाशी लेकर मृतक की पहचान से संबंधित जानकारी जुटाई। हालांकि,काफी प्रयास के बाद भी युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। जीआरपी के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष होने का अनुमान है। उसकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button