शराब के ठेकों के विरोध में महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन

गाजियाबाद। जागृति विहार सेक्टर-23, संजय नगर की महिलाओं ने क्षेत्र में शराब के ठेकों के विरोध में जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने आबकारी अधिकारी कीर्ति सिंह के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित कर क्षेत्र में शराब के ठेकों को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र में शराब के ठेकों के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की। आबकारी अधिकारी ने महिलाओं का ज्ञापन लेकर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button