शिक्षण संस्था में दो दिनों में दो बंब धमाके
नामचीन एकेडमी में हुए देशी बंब धमाके-साख बचाने में प्रशासन मौन

भरथना,इटावा। भरथना विकास खण्ड स्थित कस्बा क्षेत्र की एक सबसे पुरानी नामचीन सीबीएसई शिक्षण संस्थान का बेहतर शिक्षा अनुशासन और संस्कार की सोमवार को दोपहर करीब 11 बजे एक बार फिर उस समय पोल खुल गई जब संस्थान के कक्षा 9 के दो शरारती छात्रों ने लगातार दो दिनों में संस्थान के बॉस रूम में दो देशी बंब चलाकर एकेडमी में जोरदार धमका कर दिया।
देशी बंब के जोरदार धमाके की आवाज से एकेडमी के छात्र-छात्राओं समेत शिक्षकों में भगदड़ के साथ दहशत दहशत फैल गई,छात्र और छात्राएं समेत अपनी जान बचाने को मजबूर हो गए। हालांकि दो दिनों में लगातार दो देशी बंब फटने और धमाकों से एकेडमी में कोई अनहोनी नहीं हुई।
बावजूद एकेडमी प्रशासन ने घटना स्थल बॉस रूम का जायजा लिया तो पता चला कि किसी शरारती छात्र ने उक्त घटना को अंजाम दिया है।
नाम छापने के निवेदन पर छात्र-छात्राओं ने बताया कि बंब धमाका होने के बाद एकेडमी प्रशासन ने जब उक्त घटना की गहनता से जांच पड़ताल की तो कक्षा 9 के दो शरारती छात्रों ने दो दिन में अलग अलग बॉस रूम में दीपावली के शेष बच्चे देशी बंब चलाने की घटना प्रकाश में आई।
प्रशासन शिक्षकों ने जब छात्र के स्कूल बैग की जामा तलाशी की गई तो छात्र के बैग से कई और देशी बंब बरामद किए गए। एकेडमी सूत्रों की मानें तो छात्र के खिलाफ एकेडमी प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई करदी।
हालांकि घटना को स्वीकारते हुए शरारती छात्र ने बताया कि दीपावली पर उसके पास कुछ देशी बंब बच गए थे,एकेडमी के छात्रों को डरने के उदेश्य में उन्होंने एकेडमी के सार्वजनिक बॉस रूम में प्लान करके बंब चलाये थे,कोई गलत उद्देश्य नहीं था।
एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने बताया कि एकेडमी प्रशासन ने अपनी संस्था की छवि और अनुशासन को बचाने के लिए एक शरारती छात्र का एकेडमी से रजिस्ट्रीकेट कर दिया है।
आपको बतादें संस्था की जवाहर रोड स्थित एक अन्य उपशाखा के एक छात्र ने विगत वर्ष स्कूल बैग में तमंचा रखकर लाने और अन्य छात्रों पर रौब झाड़ने का प्रयास किया था, जिसपर संस्था की एक महिला शिक्षक के एक्शन पर छात्र को उसके परिजनों को बुलाकर हिदायत देकर छोड़ दिया गया था। फिलहाल क्षेत्र की चर्चित सीबीएसई शिक्षण संस्था एकेडमी में हुए जोरदार धमाकों के बाद से छात्र- छात्राएं बुरी तरह सहमे और डरे हुए हैं। छात्र-छात्राओं ने घटना का खुलासा करते हुए अपने नाम पहचान गुप्त रखने का भी अनुरोध किया हैं। वहीं संस्था के एक कर्मी ने बंब के धमाके जैसी घटना से साफ इंकार कर दिया है।



