कुलपति ने समर्थ उत्तर प्रदेश हेल्थ कॉन्क्लेव में लिया भाग

सैफ़ई,इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफ़ई के कुलपति प्रो.डा. अजय सिंह ने चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लखनऊ में आयोजित “हेल्थ कॉन्क्लेव-विकसित उत्तर प्रदेश,समर्थ उत्तर प्रदेश” में प्रतिभाग किया।

इस महत्वपूर्ण कॉन्क्लेव में स्वास्थ्य क्षेत्र के विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुलपति ने उत्तर प्रदेश में फार्मा रिसर्च एवं इनोवेशन के भविष्य पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि राज्य में चिकित्सा शिक्षा संस्थानों,शोध प्रयोगशालाओं तथा उद्योग जगत के बीच समन्वय बढ़ाकर दवा अनुसंधान में उल्लेखनीय प्रगति की जा सकती है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि आधुनिक तकनीक,उन्नत इंफ्रास्ट्रक्चर,प्रशिक्षण एवं सहयोगात्मक शोध कार्यों के माध्यम से यूपी देश का एक प्रमुख फार्मा इनोवेशन हब बन सकता है। उन्होंने सरकारी प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहलें प्रदेश के स्वास्थ्य ढाँचे को और मजबूत बनाएंगी व आमजन तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने में सहायक होंगी।

यूपीयूएमएस,सैफ़ई निरंतर शोध,नवाचार एवं उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी राज्य के स्वास्थ्य विकास में अपना योगदान देता रहेगा। हेल्थ कॉन्क्लेव विकसित उत्तर प्रदेश,समर्थ उत्तर प्रदेश” में चिकित्सा अधीक्षक प्रो.डॉ.अमित सिंह ने भी प्रतिभाग किया।

Related Articles

Back to top button