गंगा आरती के साथ शुरू हुआ कार्तिक पूर्णिमा मेला व गंगा स्नान

गोकना घाट का हमेशा रहेगा पौराणिक महत्व : मनोज पांडेय

ऊँचाहार, रायबरेली। पूर्व कैबिनेट मंत्री व ऊंचाहार विधायक डा मनोज कुमार पांडेय मंगलवार को गोकना घाट पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर पौराणिक कार्तिक मेले का शुभारंभ किया। इसके उपरांत उन्होंने गंगा पूजन, महाआरती, दीपदान किया।

कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर विधायक डा मनोज कुमार पांडेय पत्नी नीलम पांडेय व छोटे बेटे शिवा व कार्यकर्ताओं के साथ गोकना घाट स्थित पौराणिक मेले में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वैदिक परंपरा को जीवंत रखते हुए फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद घाट पर पहुंचकर पंडित गगन तिवारी व मगन तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच नारियल फोड़कर गंगा स्नान व मेले का शुभारंभ किया।

फल, फूल व नारियल जलधारा में प्रवाहित कर श्रद्धालुओं के साथ गंगा महाआरती में सम्मिलित हुए। इस दौरान करीब 21सौ दीप प्रज्वलित कर मां गंगा के आंचल में समर्पित किया। टिमटिमाते दीपों से गंगा घाट पर दीपोत्सव जैसा नजारा देखने को मिला। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि गोकना गंगा घाट का ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व है। इस घाट पर मां गंगे के दक्षिण वाहिनी होने के कारण सिद्धि को लेकर महर्षि गोकर्ण ऋषि ने यहां तपस्या की थी। जिसका वेदों में वर्णन व विशेष महत्व है। इस घाट पर कार्तिक पूर्णिमा, मौनी अमावस्या तथा माघी पूर्णिमा समेत अन्य पर्वों पर जनपद के अलावा फतेहपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ जनपदों के लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान को आते हैं।

इस मौके पर एसडीएम राजेश श्रीवास्तव, तहसीलदार आकांक्षा दीक्षित, बीडीओ अनिल कुमार सिंह, कोतवाल अजय राय, आशीष तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि बृजेश यादव, वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित जीतेंद्र द्विवेदी, ननकऊ तिवारी, प्रमोद सिंह फौजी, रज्जन दुबे, नारेंद्र शुक्ल, अनिल पांडेय, बृजेश सिंह, राजेश शुक्ल, सुनील दुबे, आदर्श मिश्र, रवी शंकर बाजपेई समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता व श्रद्धालुओं ने गंगा महा आरती में सम्मिलित होकर दीपदान किया।

——————————————

ई-रिक्शा की टक्कर से युवक घायल

ऊँचाहार, रायबरेली। ई-रिक्शा की टक्कर से सड़क पार कर रहा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
जुगराजपुर मजरे कोटिया चित्रा गाँव निवासी करन 28 वर्ष मंगलवार की सुबह जमुनापुर चौराहे पर सामान खरीदने आया था, इसी दौरान दौरान सड़क पार करते समय ई रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी।

इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक सीएचसी आया था, जिसका इलाज किया गया है।

Related Articles

Back to top button