सिद्धेश्वरी दुर्गा मंदिर पर बड़ी देवी की हुई स्थापना

प्राणप्रतिष्ठा पर उमड़ा देवी भक्तों का जनसैलाब

अहेरीपुर,इटावा। अहेरीपुर कस्बा के पश्चिमी किनारे स्थित सिद्धेश्वरी दुर्गा देवी मंदिर पर रविवार को बड़ी देवी की विधिविधान से प्राणप्रतिष्ठा कराई गई।इससे पूर्व बड़ी देवी की प्रतिमा को गाजे बजे के साथ नगर भ्रमण कर कराया गया।

विदित हो उक्त देवी मंदिर के विशाल प्रांगण में श्रीमद भागवत का आयोजन भी चल रहा है आयोजक पूर्व शिक्षक वेद प्रकाश गुप्ता के द्वारा श्रीमद भागवत कथा एवं देवी माता की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम कराया जा रहा है इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गुप्ता के इष्ट मित्र रिश्तेदार सहित समस्त ग्राम वासी तन मन धन से सहयोग कर रहे है देवी की प्राण प्रतिष्ठा के लिए रविवार को देवी माँ की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया गया जिसके बाद मंदिर स्थल पर प्रथम को विधि विधान के साथ विराजित किया गया है,देवी प्रतिमा का भ्रमण सिद्धेश्वरी दुर्गा मंदिर से शुरू होकर हनुमान गढ़ी,सीता राम मंदिर,बूढ़ा शिवालय,श्री बिहारी जी मंदिर,शिवाला मंदिर,श्री राम जानकी मंदिर,राम ताल आदि मंदिरों का भ्रमण कर पुनः सिद्धेश्वरी दुर्गा देवी मंदिर पर पहुंच कर प्राण प्रतिष्ठा का कार्य क्रम सम्पन्न हुआ।

देवी भ्रमण के समय टिंकू गुप्ता,बृजेश राठौड़, शिवांश राठौड़,सुशील पांडे, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संदेश वर्मा,राजेश दुबे,नंदू राठौड़, मानसिंह,राजावत के साथ साथ सैकड़ों नर-नारी डीजे की मधुर धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे।

Related Articles

Back to top button