मिठाई खाते ही क्यों सूखने लगता है गला, शरीर के अंदर होने वाले इस ‘शुगर धमाके’ को समझें

Thirst After Sweets: मिठाई खाने के बाद प्यास लगने के कारण, पानी पीने का सही समय, और इससे जुड़ी स्वास्थ्य सलाह जानें। क्या मिठाई खाने के तुरंत बाद पानी पीना सुरक्षित है? पढ़ें पूरी जानकारी।

Thirst After Sweets: जब हम अधिक मात्रा में चीनी या मीठा खाते हैं तो बॉडी में शुगर का स्तर तेजी से बढ़ जाता है। इस स्थिति को काबू करने के लिए शरीर इंसुलिन हार्मोन को रिलीज करता है। इसके साथ ही खून में शुगर की वृद्धि के कारण कोशिकाओं के अंदर और बाहर पानी का संतुलन प्रभावित होता है। इस कारण शरीर को ज्यादा पानी की आवश्यकता महसूस होती है, जिससे प्यास लगने लगती है।

साथ ही ज्यादा शुगर खून को अस्थायी रूप से गाढ़ा कर सकती है और शरीर इस गाढ़ेपन को कम करने के लिए दिमाग को पानी पीने के लिए संकेत भेजता है। यही वजह है कि मीठा खाने के बाद गला सूखने या मुंह चिपचिपा महसूस होने की समस्या होती है।

क्या मिठाई खाने के बाद तुरंत पानी पीना सही है?

बहुत से लोग मिठाई खाने के बाद तुरंत पानी पीने का सवाल उठाते हैं। डॉक्टरों का मानना है कि सामान्य परिस्थितियों में मिठाई खाने के तुरंत बाद पानी पीना हानिकारक नहीं होता है। हालांकि, बहुत ठंडा पानी पीने से कुछ लोगों को गैस, अपच, या पेट में भारीपन महसूस हो सकता है। खासतौर से उन लोगों को जो पाचन से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे होते हैं, उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए।

डॉक्टर सलाह देते हैं कि मिठाई खाने के 10-15 मिनट बाद सामान्य तापमान पर पानी पीना अधिक लाभकारी होता है। इस समय में पानी पीने से शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है और पाचन क्रिया भी प्रभावित नहीं होती। इसके साथ ही बहुत ज्यादा पानी एक साथ पीने की बजाय धीरे-धीरे पानी पीना फायदेमंद माना जाता है।

Surprisingly Health Benefits: ब्ल्यू हल्दी चर्चा में क्यों?

आपने शायद महसूस किया होगा कि मिठाई खाने के बाद प्यास ज्यादा लगने लगती है। यह शरीर की सामान्य प्रतिक्रिया है। मगर यदि किसी व्यक्ति को ज्यादा प्यास लगने के साथ-साथ बार-बार पेशाब आना या थकान का अनुभव हो, तो यह एक चेतावनी संकेत हो सकता है, खासतौर से डायबिटीज़ या प्री-डायबिटीज़ वाले व्यक्तियों के लिए। ऐसे मामलों में डॉक्टर से परामर्श लेना बहुत जरूरी होता है।

Related Articles

Back to top button