Surprisingly Health Benefits: ब्ल्यू हल्दी चर्चा में क्यों?

Surprisingly Health Benefits: नीली हल्दी (ब्लू हल्दी) भारतीय रसोई का एक खास मसाला है जो अपने खास नीले या काले रंग के कारण जाना जाता है। ये सामान्य पीली हल्दी से अलग है और इसकी खूबियां आयुर्वेदिक उपचारों और घरेलू नुस्खों में जरूरी रही हैं। नीली हल्दी का सबसे बड़ा आकर्षण इसका चिकित्सकीय उपयोग है खास कर इसके एंटीऑक्सीडेंट, सूजन रोधी और एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण।

नीली हल्दी के गुण

  • एंटीएजिंग: इसमें पाया जाने वाला कैटचिन नामक पदार्थ फ्री रेडिकल्स को निष्क्रिय करता है, जो उम्र बढ़ने और त्वचा के नुकसान का कारण बनते हैं।
  • त्वचा की देखभाल: ये यूवीबी रेज से बचाने में मदद करता है और रिंकल्स और त्वचा के ढीलेपन को कम करता है।
  • सूजन रोधी और जीवाणु रोधी: चोट या सूजन में इसकी उपयोगिता है, साथ ही ये हानिकारक बैक्टीरिया को नियंत्रित करता है।
  • मधुमेह में लाभकारी: यह रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है, खासकर टाइप-2 डायबिटीज में।
  • पाचन और श्वसन स्वास्थ्य: गैस, पेट दर्द, और खांसी जैसी समस्याओं में भी ये सहायक है।

Palmistry Reading: अगर आपकी हथेली पर भी बनता है ये निशान, तो चमकने वाली है आपकी किस्मत

ये किन किन राज्यों पाई जाती है

नीली हल्दी मुख्य रूप से पूर्वोत्तर भारत, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, और ओडिशा में पाई जाती है। इन क्षेत्रों में इसकी खेती होती है, और यह आयुर्वेदिक उपचारों का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है।

नीली हल्दी के अत्यधिक सेवन से नुकसान हो सकता है, क्योंकि इसमें शक्तिशाली एक्टिव कंपाउंड्स होते हैं। इसका सेवन लिमिटेड मात्रा में ही करना चाहिए और गर्भवती महिलाएं, स्तनपान कराने वाली महिलाएं, हृदय रोगी और शुगर वाले लोगों को बिना चिकित्सक की सलाह के इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button