Tragic Collision on Aligarh: कार-ट्रक टक्कर के बाद 5 लोग ज़िंदा जले!
दर्दनाक सड़क हादसे में कार और ट्रक की टक्कर के बाद आग लग गई, जिसमें महिला और बच्चे समेत 5 लोग ज़िंदा जल गए

Tragic Collision on Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की ज़िंदा जलकर मौत हो गई। यह भयावह घटना कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर अकराबाद के पास गोपी पुल के निकट हुई, जहां एक कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहन आग की लपटों में घिर गए।
कैसे हुआ हादसा (Tragic Collision on Aligarh)
पुलिस के अनुसार, ट्रक अलीगढ़ से एटा की ओर जा रहा था जबकि कार विपरीत दिशा से आ रही थी। अचानक कार का टायर फट गया, जिससे वह संतुलन खो बैठी और सीधे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई। इस हादसे में एक नाबालिग बच्चा, एक महिला और ट्रक ड्राइवर समेत कुल पाँच लोगों की मौत हो गई।
दमकल और पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामिण पुलिस अधीक्षक अमृत जैन, दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस टीम के साथ पहुँचे। आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक सभी यात्री झुलसकर दम तोड़ चुके थे।
ganga expressway: मेरठ से प्रयागराज सिर्फ 6 घंटे में, जानें कैसे बदल रही है यूपी की किस्मत
एसपी अमृत जैन ने मीडिया को बताया कि हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि किसी को भी बचाया नहीं जा सका।
मृतकों की पहचान जारी
इस भीषण दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर करीब एक घंटे तक यातायात ठप रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रास्ता साफ करवाया और यातायात को बहाल किया। अब तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव बुरी तरह से जले हुए हैं, जिसके कारण पहचान में कठिनाई आ रही है। पुलिस ने कहा कि फॉरेंसिक टीम की मदद से पहचान प्रक्रिया चल रही है।



