ईदगाह में सीसीटीवी कैमरा तोड़कर चोरी

मोटर,सीढ़ी समेत अन्य सामान हुए चोरी

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर कोतवाली कस्बे की ईदगाह परिसर में शनिवार रात अज्ञात लोगों ने सीसीटीवी कैमरा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। रविवार सुबह परिसर पहुंचे मुंतजिम नियामतुल्ला आदि को कैमरा क्षतिग्रस्त मिला। परिसर की जांच करने पर घास काटने वाली मशीन की मोटर, लकड़ी की सीढ़ी समेत अन्य सामान गायब मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग ईदगाह परिसर में पहुंच गए। कैमरा तोड़कर चोरी किए जाने की घटना को लेकर लोगों में नाराजगी दिखाई दी। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि ईदगाह परिसर में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।

लोगों ने पुलिस से घटना की जांच कर जल्द आरोपियों का पता लगाने और ईदगाह परिसर में सुरक्षा व्यवस्थाप मजबूत किए जाने की मांग की है। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button